कोरोना वायरस और डेंगू में अंतर है (There is a Difference Between Corona Virus and Dengue)

एक तरफ लोग पहले ही कोरोना वायरस के चलते काफी परेशान है।  वही अब डेंगू जैसे खतरनाक  बीमारी भी आने लगी है। कोरोना के साथ-साथ डेंगू भी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें, डेंगू वायरस Aedes मच्छर के काटने से होता है। डेंगू और कोरोना दोनों के ही शुरूआती लक्षण बुखार से शुरू होते हैं। इन दोनों में अंतर देखकर आपको चिकित्सीय मदद लेनी चाहिए।

बारिश का मौसम आते ही तमाम बीमारियाँ भी आना शुरू हो जाती हैं। जहाँ लोग कोरोना से दर रहे थे।  वही अब डेंगू भी किसी वायरस से कम नहीं है। आज हम आपकी परेशानी को दूर करने के लिए कोरोना और डेंगू में क्या अंतर है।  उसके बारे में बात करेंगे और कुछ घरेलु उपाए भी बताएँगे जिससे आप खुद को बचा सकेंगे।


डेंगू के लक्षण (Symptoms of Dengue):-

1. बुखार के साथ चक्कर आना
2. बार-बार उलटी आना
3. तेज सिर दर्द होना
4. थकान महसूस होना
5. धड़कने तेज होना
6. साँस लेने में तकलीफ होना
7. पेट दर्द और गड़बड़ी होना
8. घबराहट होना
9. शरीर पर रैशेज पड़ना
10. मसूड़ों में खून आने के साथ खून की उलटी आना

कोरोना वायरस  के लक्षण (Symptoms of Coronavirus):-

1. तेज बुखार आना
2. साँस लेने में दिक्कत के साथ बलगम वाली खांसी आना
3. पेट ख़राब होना
4. स्वाद ना आना
5. सुगंध ना आना
6. स्किन एलर्जी होना
7. हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन आना

घरेलु उपचार (Home Remedies):- 

आपके जानकारी के लिए बता दूँ।  क़ि दोनों बीमारियों में आपको बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखना ही होगा। इस लिए अपनी डाइट चार्ट में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीजों को शामिल करे। साथ में योग और मॉर्निंग वाक भी करे इससे आपकी हेअल्थ भी ठीक रहेगा और आपमें कई बीमारियों से लड़ने क़ि ताकत भी आजायेगी।

गिलोय जूस (Giloy Juice):- 


डेंगू के बुखार से बचने के लिए गिलोय जूस को कारगार माना गया है। गिलोय जूस मेटाबोलिज्म बेहतर करने के साथ-साथ इम्युनिटी भी स्ट्रांग करता है। स्ट्रांग इम्युनिटी डेंगू के बुखार से लड़ने में शरीर की मदद करती है। इससे प्लेटलेट काउंट बढ़ता है और रोगी को बेहतर लगता है। एक गिलास पानी में दो छोटे गिलोय के तनों को उबाल लें और इस पानी को गुनगुना होने पर पी लें। इसे दिन में दो बार से अधिक न पिएं।

हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk):- 


हल्दी वाला दूध हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपको बहुत से बीमारीए से बचाता है। इसे आप रात में सोने से पहले और एक गिलास और सुबह एक गिलास दूध में हल्दी दाल कर पिए।

पपीते के पत्ते का जूस (Papaya Leaf Juice):-



  डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, इन्हें बढ़ाने के लिए पपीते की पत्तियां बहुत कारगर सिद्ध होती हैं। पपीते के पत्तों के जूस से इम्युनिटी भी बढ़ती है और प्लेटलेट काउंट भी बढ़ता है। डेंगू से पीड़ित मरीज को चाहिए कि वह या उसके परिजन पपीते की पत्तियां लें और इन्हें धोकर क्रश कर दें। इसके बाद अच्छे से इनका जूस निकाल लें। अब अच्छे परिणाम के लिए इस जूस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में दो बार पिएं।

नोट:- दोनों ही बीमारियों में कुछ लक्षण एक जैसे तो कुछ अलग हैं, लेकिन दोनों ही बीमारियों में डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है।

No comments:

Post a Comment