कोरोना वायरस से बचने के सुझाव (Tips to avoid corona virus in hindi)

 हेलो दोस्तों आज हम कोरोना वायरस से बचने के आपको कुछ सुझाव बताएँगे और सावधानिओ के बारे में भी।  चीन से फैले यह वायरस अब पुरे देश में फ़ैल चूका है। अब हर व्यक्ति के मन में एक डर सा  बैठ गया है। की कैसे हम इस वायरस से बचे। भारत में अब तक 182 लाख लोग पीड़ित है , और 86,984  ठीक और मौत 5,164  इतनो की मौत हो चुकी है।  वही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सभी को अपने आस-पास साफ सफाई रखने को कहा है। इसके आवला डब्ल्यूएचओ ने इसे पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी भी घोषित किया है। लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि इसके लक्षण क्या होते हैं और आप कैसे खुद को इससे बचा सकते हैं ?



आज कल लोगो के मन में बहुत ज्यादा दर हो गया है कोरोना वायरस के चलते है। इस लिए लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए मुँह पर मास्क और अपने हाथो को  बार - बार सेनिटाइजर कर रहा है। हम जितना साफ सफाई से रहेंगे हमारे लिए उतना ही फायदेमंद रहेंगे और हम इस बीमारी से भी दूर रहेंगे। इस लिए हमें दिन भर में कम से कम 3 -4  बार हाथ धो लेना चाहिए। बाहर निकले, तो मास्क का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे मुँह और आपकी नाक ढकी रहती है और इसकी वजह से आप अन्य संक्रमण से भी बचे रह सकते हैं। यदि आप अपने पास सेनेटाइजर रखेंगे तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा और मास्क पहनने से आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है, तो आप इसका इस्तेमाल भी करें।

कैसे किया जाए कोरोना से बचाव ?(How to avoid corona) :- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ उपायों की लिस्ट जारी की है। इसमें कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा के कुछ नियम बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं-

1. व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।
2. बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें।
3. साफ दिखने वाले हाथों को निरंतर धोएं।
4. छींकते औरर खांसते समय अप नी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें।
5. उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें।
6. बातचीत के दौरान व्यक्तियों से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें, विशेष रूप से फ्लू जैसे लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों के साथ।
7. अपनी कोहने के अंदरूनी हिस्से में छींके, अपने हाथों की हथेलियों में न खासें।
8. अपने तापमान को और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें। अस्वस्थ्य महसूस करने पर (बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी) डॉक्टर से मिलने के दौरान, अपने मुंह और नाक को ढंकने के लिए मास्क का प्रयोग करें।

9. खांसने-छींकने वालों से कम से कम 1मीटर (3 फ़ीट) दूर ही रहिये.

क्या नहीं करें:-

1. हाथ न मिलाएं।
2. अगर आपको खांसी और बुखार महसूस हो रहा है तो किसी के साथ निकट संपर्क में न आएं।
3. अपनी आंख, नाक और मुंह को स्पर्ष न करें।
4. हाथों की हथेलियों में न छींके  और न ही खासें।
5. सार्वजनिक रूप से न थूकें।
6. अनावश्यक यात्रा न करें, विशेषकर प्रभावित इलाकों में।
7. समूह में न बैठें, बड़े समारोहों में भाग न लें।
8. जिम, क्लब और भीड़-भाड़वाली जगहों पर न जाएं।
9. अफवाह और दहशत न फैलाएं।

No comments:

Post a Comment